फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के ईशोपुर गांव के पास शुक्रवार की रात वाराणसी- गाजीपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया परिवार के लोग रात में ही थाने पहुंचे गए। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी निवासी उदय शंकर गिरी (62)किसी काम से सैदपुर आए थे। देर शाम वह अपनी मोपेड से वापस घर जा रहे थे। ईशोपुर गांव के पास गाजीपुर- वाराणसी मार्ग पर ट्रक के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। राहगीरों एवं आस-पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ मोपेड की डिग्गी में मौजूद आधार कार्ड के आधार पर दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर परिवार के लोग देर रात थाने पहुंच गए। मृतक की पत्नी मृतक की पत्नी शैल कुमारी पति का शव देखकर बिलखने लगी। परिजनों ने बताया उदय शंकर आवश्यक काम से सैदपुर आए थे और शाम को घर लौट रहे थे। वे पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया मृतक के पुत्र अमित गिरी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चिह्नित करने में पुलिस टीम जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें