फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फुटबॉल की मंडलीय टीम में पखनपुरा के मो. शान का चयन

विज्ञापन
मंडलीय ट्रॉयल में चयनित मो. शान अली। स्रोत-एसोसिएशन
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी में आयोजित मंडलीय ट्रायल में जिले की तरफ से प्रतिभाग करने वाले आठ फुटबॉलरों में से एक चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया है। यह खिलाड़ी आगरा में प्रदेश स्तरीय संघ समन्वय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंडलीय टीम की तरफ प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मुहम्मद मोईन ने बताया कि आगरा में 7 से 14 सितंबर के बीच सब जूनियर बालक वर्ग की प्रदेश स्तरीय संघ समन्वय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
चार सितंबर को नेहरू स्टेडियम में आयोजित इसके जनपदीय ट्रायल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें पखनपुरा गांव के मो. शान अली, अहमद रजा व अकमल सिद्दीकी, रेवतीपुर गांव के सत्यम कन्नौजिया व हर्ष राय, शहर के गोराबाजार निवासी सत्यम कुमार व अनन्य विनोद और अभिनव सिंह का चयन किया गया था।
विज्ञापन

पांच सितंबर को वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मंडलीय ट्रायल में तकनीकी और शानदार के खेल की बदौलत मो. शान अली की चयन मंडलीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही साथी खिलाड़ियों और परिजनों के साथ ही जिले के खेल प्रेमियों में खुशी और हर्ष का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें