फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विधायक बोले, सांसद बेटी और रिंकू की शादी की चल रही बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के केराकत विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज मंगलवार को दुल्लहपुर क्षेत्र में एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपनी पुत्री और मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से शादी के सवाल पर कहा कि विवाह की बातें चल रही हैं। उन्होंने मिल्कीपुर उपचुनाव के सवाल पर कहा कि सरकार कितने भी विधायक और नेता लगा ले जीत हमारी ही होनी है।
विज्ञापन

यह सरकार तिकड़म और पैसे के बल पर चुनाव लड़ती है जिसका उदाहरण पिछले चुनाव में देख चुके हैं। कुंभ मेले पर अधिकारियों और भाजपा सरकार को जमकर घेरा। कहा कि कुंभ मेले में गंगा जमुना का जो संगम है वह कहीं चला नहीं जाएगा, लेकिन कुंभ आस्था का संगम है और वह हमेशा रहेगा। जिनकी आस्था है वह नहाए, लेकिन मेले में कुंभ की आड़ में भ्रष्टाचार और करप्शन फैला हुआ है।
सरकार 5864 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। जलालाबाद में समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनीष साहू ने मुलायम सिंह यादव का चित्र भेंट करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर दीपक गुप्ता, सूबेदार गुप्ता, संजय यादव, राजनारायण यादव, रामअवध कुशवाहा, श्यामपत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक तूफानी सरोज दुल्लहपुर के व्यापारी पारसनाथ साहू के आवास पर पहुंचे। वहां जिला पंचायत सदस्य डॉ. रामवृक्ष सिंह यादव, अजय साहू, श्यामलाल यादव, अनिल मद्धेशिया, सुरेश साहू, दीपक यादव ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें