फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने व्यापारियों से मुलाकात कर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर बाजार में स्थापित नवीन सब्जी मंडी में सब्जी और फल व्यापारियों एवं फुटकर विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को विधायक अंकित भारती औरउनके प्रतिनिधि ओपी भारती ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनके साथ बैठक की। इस दौरान उक्त वर्ग को हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं एवं व्यापारियों ने रोड निर्माण, बिजली व्यवस्था और पीने के पानी तथा बरसात के दिनों में जल निकासी से जुड़ी समस्याएं बताई। सब्जी विक्रेताओं ने इस नवनिर्मित मंडी के लिए फुटपाथ के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा। विधायक ने बिजली की समस्या निदान के लिए बिजली विभाग के अधिकारी से वार्ता भी की। एक्सईएन ने इस समस्या का समाधान शीघ्र करने का आश्वासन दिया। मंडी तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण के लिए विधायक ने व्यापारियों को आश्वस्त कराया कि जैसे ही विधायक निधि की धनराशि आती है।वरीयता क्रम में इस मंडी के लिए सड़क के निर्माण का कार्य शुरू होगा। इसके साथ पीने का पानी और जल निकासी की सुविधा का कार्य कराया जाएगा। बैठक में सपा के नेता छोटे लाल यादव, कमलेश यादव, आशीष यादव, युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव, अयूब खान राजू , वीरेंद्र यादव, सुभाष यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें