फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.28 करोड़ की धनराशि की कई विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की ओर से वर्ष 2021-22 में राज्य वित्त और 15 वहां वित्त की धनराशि से होने वाले निर्माण कार्यों का सामूहिक शिलान्यास मंगलवार को विधायक अलका राय व ब्लाक प्रमुख अवधेश राय ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित समारोह में 4.28 करोड़ की धनराशि से 60 ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जाना है। शिलान्यास के मौके पर विधायक अलका राय ने कहा कि गांवों के विकास को लेकर देश और प्रदेश की सरकारें पूरी तरह संकल्पित हैं। इसी क्रम में शासन की ओर से करीब 60 गांवों में क्षेत्र पंचायत की ओर से निर्माण कार्य होगा। जिसका उन्होंने आज शिलान्यास किया है।
उन्होंने कहा कि सही मायने में जब गांव का विकास होगा तभी देश का विकास हो सकेगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीयूष राय, खंड विकास अधिकारी अनुराग राय, विनय राय, जेई प्रमोद कुमार शाह, पूर्व प्रधानाचार्य रमाशंकर प्रधान, प्रेमकुमार सिंह, रमापति राम शास्त्री, आनंद मोहन मिश्रा, अवधेश यादव, दिनेश अग्रवाल, मनीष राय, विनोद यादव, प्यारे मोहन यादव, सतीश चंद्र राय गुड्डू, दिनेश वर्मा, तेज बहादुर यादव, संदीप उर्फ दीपू गुप्ता, मुकेश राय और मनोज राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें