फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से घायल हुई महिला भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भटसराय गांव में सोमवार की रात छत पर फैलाए गए गेहूं को उठाते समय बंदरों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए बलिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी रुकमणी देवी ने गेहूं धोकर छत पर सूखने के डाल दिया था। रात के समय वह गेहूं उठाने के लिए पहुंची तो वहां मौजूद बंदरों के झुंड को भगाने लगी। इस दौरान बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। आवाज सुनकर परिवार के लोग जब-तक पहुंचते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल बलिया पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें