नहर और माइनरों की साफ-सफाई के साथ सिंचाई के लिए पानी टेल तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह ने मुख्य रजवाहा, पोषक रजवाहा और माइनरों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने फुल्ली, दरौली, महम्मदपुर, शेरपुर, बरुईन, सेंदुरा, उसिया, नईबजार, देवैथा, महली, गायघाट, रायपर, दाउदपुर, करमहरी सहित 46 माइनर और दिलदारनगर रजवाहा तथा मुख्य नहर में मौजूद शिल्ट और क्षतिग्रस्त पटरी को देख सिंचाई विभाग के मौके पर मौजूद एसडीओ फुलचन्द्र मौर्या और जेई लाल बहादुर राम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नहरों और माइनरों में मौजूद शिल्ट और कटान से टेल तक पानी नहीं पहुंचता है, जिससे किसानों को परेशानी होती है। कई जगहों पर पुल-पुलिया और सर्पोटिंग वॉल की आवश्यकता है, जिससे नहर का कटान रुक सके, जिससे किसान के खेतों तक पानी आसानी से पहुंच सके। इस मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, संतोष कुशवाहा, पूर्व प्रधान विवेक राय, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा, असलम खां, बबलू सिंह, सद्दाम व मोनू आदि मौजूद रहे।