गाजीपुर। जो गलती आप लोगों ने 2019 के लोकसभा चुनाव मनोज सिन्हा को हराकर जो गलती की उससे गाजीपुर का विकास प्रभावित हुआ है। अब सभी सातों सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर उसका बदला चुकाना होगा। यह बात सदर विधानसभा के शारदा पैलेस में बुधवार को आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बन रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चला विजय अभियान पूरब की ओर पहुंच चुका है। जिले के लोग अपना मत व्यर्थ न जाने दें। भाजपा की सरकार सिर्फ माफिया और गुंडे लोग नहीं चाहते। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता विनोद अग्रवाल तथा संचालन अच्छेलाल गुप्ता ने किया।