फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ओपी राजभर के बदले सुर, कहा- विपक्षी दलों की बैठक से हिली भाजपा, मायावती-अखिलेश को लेकर भी बड़ा बयान

Wed, 28 Jun 2023 06:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

सुभासपा अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को गाजीपुर पहुंचे। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हिल गया है। यही कारण है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात की जाने लगी है। 
विज्ञापन
जौनपुर में ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा गठबंधन में शामिल होने की अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सुर बदलने लगे हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व हिल गया है। भाजपा नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गईं हैं। यही कारण है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात की जाने लगी है।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर बुधवार को गाजीपुर जिले के नसीरुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के राजापुर गांव पहुंचे थे। अपने प्रतिनिधि सिंहासन राम के आवास पर ओपी राजभर ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान राजभर ने कहा कि केंद्र में सरकार का रास्ता उत्तर प्रदेश बनाता है और जब यह रास्ता यहीं बंद हो जाएगा तो सरकार चली जाएगी।
ये भी पढ़ें: राजकुमारियों के खिलाफ फर्नीचर-बेड चोरी का केस दर्ज, षडयंत्र रचने का भी आरोप, जानें- क्या है मामला?

...तो यूपी की 75 सीटें विपक्ष की झोली में 

आज उत्तर प्रदेश में अगर बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश एक साथ आ जाते हैं तो प्रदेश में लोकसभा की 75 सीटें विपक्ष की झोली में चली जाएंगी। खुद के गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अगर मायावती और अखिलेश साथ आते हैं तो वह इसका स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2024 से पहले सभी विपक्षी दल मिल गए तो केंद्र की सत्ता को केवल उत्तर प्रदेश ही रोक देगा। कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अधिकारियों के उत्पीड़न से त्राहि-त्राहि कर रही है। जनता को न्याय की जगह पर प्रताड़ित किया जा रहा है, उनसे धन उगाही हो रही है। इसके बाद भी सरकार के मुखिया अपनी पीठ थपथपाते नहीं थक रहे हैं। आज विपक्ष को एकजुट होकर सरकार के दावों की पोल खोलनी चाहिए। जितनी महंगाई बढ़ी है उतना ही उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है। महंगाई और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। 

देश को यूनिफॉर्म सिविल कोड की जरूरत नहीं

सुभासपा अध्यक्ष ने पटना में आयोजित 17 विपक्षी दलों की बैठक को उचित ठहराया। कहा कि इस बैठक से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से हिल गया है। यही कारण है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात की जाने लगी है। उन्होंने कहा कि आज देश को यूनिफॉर्म सिविल कोड की जरूरत नहीं है। आज जरूरत है सबको सामान शिक्षा और सबको सामान स्वास्थ्य की।
विज्ञापन

अगर सबको सामान शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाएं तो निश्चित रूप से भारत विकसित देशों की श्रेणी में आ जाएगा। इस दौरान सुभासपा जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर, सालिक यादव, विधायक प्रतिनिधि सिंहासन राम आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें