फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः लापता युवक के मौत की खबर से परेशान थे परिजन, पुलिस ने रेड लाइट एरिया से खोज निकाला

Fri, 01 Nov 2019 07:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
missing - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक गुरुवार को संग्दिध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। रात में उसके मोबाइल से किसी ने फोन कर बताया कि उसकी मृत्यु हो गई है। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए और थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। शुक्रवार को युवक को मऊ जिले के रेड लाइट एरिया से बरामद किया।
विज्ञापन


मालूम हो कि क्षेत्र के एक गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र रामअवतार गुरुवार को दिन में करीब तीन बजे घर से पैदल ही बाजार के लिए निकला। जब शाम ढलने के बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान होते हुए उसकी इधर-उधर खोज-बीन करने लगे। परिवार के लोग बार-बार मोबाइल मिला रहे थे, लेकिन फोन नहीं रिसीव हो रहा था।

परिजनों के मन में यह बात आई कि शायद वह अपने किसी परिचित के यहां गया होगा और अब-तब घर लौट आएगा। इसी बीच रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल से फोन आया। फोन में आने वाली आवाज रामअतार की नहीं किसी और की थी। उक्त व्यक्ति ने कहा कि रामअवतार की मृत्यु हो गई है। इस पर परिवार में हड़कंप मच गया। लोग रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों ने लापता युवक का मोबाइल नंबर लिया और उसकी तलाश में जुट गई। युवक को मऊ रेड लाइट एरिया से बरामद कर लिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी शरदचंद त्रिपाठी ने बताया कि लापता युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया था। शुक्रवार को उसका लोकेशन मऊ जिला में रेड लाइट एरिया की गली में मिला। शाम को तीन बजे उसे पकड़कर थाने लाया गया। लिखा-पढ़ी के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें