मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के बेनसागर गांव में गुरुवार की सुबह करंट लग जाने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बेनसागर गांव निवासी चंदन गिरी की पत्नी सोनी गिरी (25) सुबह में लैम्प चार्ज करने के लिए स्वीच में प्लग लगा रही थी। अचानक करंट लग जाने से गंभीर रुप से घायल हो गयी। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले गए ।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
...