फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
सैदपुर में मौत की खबर में-----मृतक नंदकिशोर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के दारुनपुर महुलिया में बीते 13 नवंबर की शाम दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर (55) की इलाज के दौरान वाराणसी स्थित ट्राॅमा सेंटर में शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अमित मिश्र ने बताया कि पियरी गांव निवासी मीरा देवी ने तहरीर देकर बताया कि पति नंदकिशोर बीते 13 नवंबर की शाम बाइक से सैदपुर से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर बेटी प्रीति और भतीजा विनोद भी सवार थे। दारुनपुर महुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए थे। टक्कर मारने के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से भाग गए थे। गंभीर रूप से घायल नंदकिशोर को उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल अमित मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी मीरा देवी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें