फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क पार कर रहे अधेड़ की वाहन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरि शंकरी चट्टी पर बृहस्पतिवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन के धक्के से असलम इराकी (55) की मौत हो गई। वह सड़क पार कर सोनबरसा घर जा रहे थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का सुपुर्दे- ए- खाक कर दिया।
विज्ञापन

सोनबरसा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव ने बताया कि इंदौर निवासी असलम इराकी (55) सोनबरसा गांव निवासी नसीम इराकी के घर में लंबे अरसे से रहते थे। वह नसीम इराकी की छड़ की दुकान की देखभाल करते थे। देर शाम हरिशंकरी चट्टी पर सड़क पार कर रहे थे। सोनबरसा घर जाने के लिए इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल असलम इराकी को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें