फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडरों ने धरना देकर भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले मीटर रीडरों ने लाल दरवाजा पावर हाउस परिसर में शनिवार को धरना दिया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय सिंह ने कहा कि जब तक छटनी किए हुए पुराने कर्मचारियों को कंपनी बहाल नहीं करती एवं पूर्व कंपनी से सभी रीडरों का दो माह का बकाया वेतन नहीं मिल जाता कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सभी रीडरों का श्रम विभाग के मुताबिक न्यूनतम मजदूरी 12000 मानदेय तथा पेट्रोल भत्ता नहीं मिल जाता संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह, जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, जिला मंत्री विजयशंकर राय, मीटर रीडर संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, संविदा मस्टरोल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, अनुराग सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें