फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने पांच हजार नकदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के दीनापुर चट्टी पर बुधवार की रात चोरों ने गुमटी की कुंडी तोड़कर पांच हजार नगदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही गैस सिलिंडर, चूल्हा, बर्तन भी चोर उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव निवासी कृष्णा गिरि चट्टी पर एक गुमटी में अंडा और चाय की दुकान खोलकर जीविका चलाते हैं। वह देर शाम दुकान बंदकर घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा था। काउंटर में रखा 5100 रुपये गायब था। अन्य सारे सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। इधर घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इससे पहले ब्राम्हणपुरा चट्टी पर 14 अक्तूबर को सौरभ दूबे के मेडिकल स्टोर में चोरी हुई थी। मानिकपुर के सरवन सिंह के मशीन का सामान और बभनपुरा के मनोज दूबे के घर से मोटरसाइकिल, धरम्मरपुर चट्टी पर दो दुकानों में, कुचौरा में पपलू चौरसिया के दुकान में ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें