फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, वाराणसी जोन ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को मेडल व शील्ड देकर सम्म
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रयागराज में आयोजित तृतीय उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कबड्डी, खो-खो एवं जिम्नास्टिक क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले वाराणसी जोन के खिलाड़ियों को रविवार को सम्मानित किया गया। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा की मौजूदगी में खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 16 से 19 जून तक प्रयागराज में आयोजित हुई थी, इसमें प्रदेश भर की पुलिस इकाइयों और जोनों की टीमों ने भाग लिया। वाराणसी जोन के खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो और जिम्नास्टिक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि वाराणसी जोन ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। समारोह में जगदीश मौर्य, दीन दयाल, माता प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, सुधीर कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें