प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में लोगों के स्वास्थ्य की ज
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें डायरिया, वायरल बुखार व सर्दी जुकाम के अधिक मरीज उपचार को पहुंचे थे। इस दौरान करीब 2200 मरीजों ने उपचार कराया।
नंदगंज : नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भाष्कर ने बताया कि मेले में आए 55 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श एवं दवा दी गई है। इसमें ज्यादातर मरीज डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी जुकाम के आए थे। उन्हें तेज धूप से बचने और पानी का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी गई है। गहमर : मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन न्यू पीएचसी गहमर पर किया गया। इसमें बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों आए थे। चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित सिंह ने 35 मरीजों का उपचार किया। बताया कि मरीजों का उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।