फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बारजा गिरने से राजमिस्त्री की मौत, पुत्र समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारा। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव के मझली पट्टी मुहल्ले में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन मकान का बारजा गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। वहीं, बाइक से जा रहे मृतक के पुत्र सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबा हटाकर दोनों युवकों को बक्सर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मृतक के पुत्र को पटना एम्स के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

बारा गांव निवासी जियाद्दीन राइनी (60) राजमिस्त्री का काम करके परिवार का जीविकापार्जन करते थे। वह गांव के ही मझलीपट्टी मुहल्ले में एक मकान का निर्माण कार्य कर रहे थे। दोपहर में वे तीन मंजिला मकान के बारजे पर खड़े होकर कार्य में जुटे थे। अचानक बारजा नीचे गिर गया। बारजा नीचे रास्ते में बाइक से जा रहे राजमिस्त्री के पुत्र आरिफ व दूसरे युवक अकबर पर गिर पड़ा। हादसे के बाद लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तीनों को निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने राजमिस्त्री जियाद्दीन राइनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों युवकों को बिहार के बक्सर स्थित सदर अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने आरिफ की हालत गंभीर होने पर पटना एम्स के लिए रवाना कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन रोते- बिलखते मौके पर पहुंच गए और शव लेकर घर चले गए। गहमर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें