फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बलिदानी विनोद का मनाया छठवां बलिदान दिवस

विज्ञापन
भागलपुर दुदवा गांव में बलिदानी विनोद कुमार राजभर के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित
विज्ञापन
बिरनो। बलिदानी विनोद कुमार राजभर का छठवां शहादत दिवस रविवार को उनके पैतृक गांव भागलपुर दुदवा (भवरहा) गांव में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी और विशिष्ट अतिथि जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने बलिदानी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने लद्दाख में मातृभूमि की की रक्षा करते 30 नवबंर 2019 को शहीद हुए बलिदानी विनोद कुमार राजभर की अदम्य वीरता, साहस और देशभक्ति का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को उनके त्याग से सीख लेकर कर्तव्यों का पालन करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोग उस समय भावुक हो गए, जब वीर नारी पूनम राजभर अपने दोनों पुत्रों सौरभ और गौरव को साथ मंच की ओर जाते समय बलिदानी के चित्र को देखकर अपनी आंसू नहीं रोक सकीं और फफक पड़ीं। कुछ समय बाद खुद को संभालते हुए बलिदान दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न किया। इस दौरान मौजूद लोक कलाकार चंद्रहास राजभर व भगवान यादव ने अपने गीतों के माध्यम से बलिदानी विनोद कुमार राजभर को काव्यात्मक और सुरमयी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बलिदानी की मां दुलारी देवी, बहन मीरा देवी, डॉ. रामाशंकर राजभर, आदित्य राजभर, राजू राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें