फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप : हाथ जोड़ती रही लेकिन ससुराल वाले करते रहे प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। हाथ जोड़कर विनती करती रही, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। पंचायत के बाद भी फ्लैट लेने के लिए रुपये लाने का दबाव बनाया। मां ने अपने आभूषण बेचकर और कर्ज लेकर 1.80 लाख रुपये पति को दिए। इसके बाद पति और ससुराल वालों ने उसे पीटकर व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

यह आरोप करीमुद्दीनपुर थाना के बाराचवर गांव निवासी पीड़िता गीतांजलि सिंह ने लगाते हुए मंगलवार की शाम पति सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला थाना प्रभारी नीतू मिश्रा ने बताया कि पीड़िता गीतांजलि सिंह ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उसका विवाह जौनपुर जनपद के चंदवक थाना के चकमाधोराम बरौटी गांव निवासी विवेक कुमार सिंह के साथ 20 नवंबर 2021 को हुई थी। करीब आठ से दस दिन बाद पति सहित ससुरालियों ने कहा कि अगर चैन व सुखी रहना है तो मायके से चार पहिया वाहन दिलवा दो। इस पर पीड़िता ने रोते हुए हाथ जोड़कर विनती की कि पिता का निधन हो चुका है। मायके के लोग पहले से ही काफी कर्ज में हैं। यह सुनकर ससुरालियों ने मानसिक प्रताड़ना शुरू कर दी। खाना नहीं देते थे और मारते-पीटते थे। किसी तरह ससुराल में छह माह तक बर्दाश्त करती रही। इसके बाद मायके चली आई। मायके के लोग और रिश्तेदारों ने पंचायत कराई तो ससुराली विदाकर ससुराल ले गए। इसके बाद भी उनका रवैया वही था। मध्यप्रदेश के रायसेन में फ्लैट खरीदने के लिए रुपये की मांग करने लगे। मां ने आभूषण बेचकर और कर्ज लेकर 1.80 लाख रुपये पति विवेक सिंह को दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद बीते 26 मई को पति विवेक सिंह अपने साथ जौनपुर लेकर आ गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें