फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के सकरा गांव के छेदी का पुरा में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर की छत में लगे पंखे से फंदा के सहारे एक विवाहिता का शव लटकता मिला। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज में बाइक की मांग को लेकर पुत्री को जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना के हरखुपुर गांव निवासी अमरदेव बिंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जून 2021 पुत्री चंदा देवी (23) की शादी सकरा गांव निवासी मनीष बिंद के साथ हुई थी। कुछ दिन ठीक ठाक रहने के बाद पति मनीष सहित सास, ससुर एवं देवर पुत्री पर दहेज में बाइक मांगने का दबाव बनाने लगे। इसके लिये आए दिन पुत्री को मानसिक प्रताड़ना देते रहते थे। 16 मई की शाम पुत्री ने सूचना भी दी थी कि इन लोगों का व्यवहार ठीक नहीं है। दहेज में बाइक की मांग को लेकर लड़ाई कर रहे हैं। मृतका के पिता आरोप लगाया कि ससुरालियों ने पुत्री को मार पीटकर फांसी के फंदे पर लटकाया दिया है। उन्होंनें पति मनीष, ससुर सुद्धू बिंद ,देवर अमीष बिंद और सास पर जान से मारने का आरोप लगाया है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस के पहुंचने से पहले घर वालों ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया था। कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें