फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के मनिया गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गहमर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी कृति (21) का विवाह बीते 27 अप्रैल को मनिया गांव निवासी प्रवीण कुमार के साथ हुई थी। मृतका के पिता पूर्व सैनिक संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी में ससुरालजनों ने बुलेट की मांग की गई थी। समय पर बुलेट न मिलने पर एक दूसरी गाड़ी दी गई थी। इसको लेकर आए दिन ससुराली बचे पैसे की डिमांड कृति से किया करते थे। दोपहर 12 बजे ससुरालियों ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि कृति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पुत्री कृति का शव बेड पर था। मायकों वालों ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया जा रहा है, जबकि बाथरूम महज छह फीट ऊंचा है और उसमें फांसी लगाने वाली ऐसी कोई चीज नहीं मिली। मृतका के पिता संजय कुमार ने दहेज उत्पीड़न के तहत पुलिस को तहरीर देते हुए मृतका कृति के पति प्रवीण कुमार, ससुर डॉ कामेश्वर, सास, ननद, देवर और एक अन्य सहित कुल छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर सास, श्वसुर, पति, देवर, ननद एवं एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें