Ghazipur News: सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि देर शाम विनोद गुप्ता की शादी की 25वीं सालगिरह थी। उसकी पार्टी अदिलाबाद स्थित एक मैरिज हॉल में थी, जिसमें पूरा परिवार घर पर ताला बंद करके गया था। घर को खाली पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित मसाला के थोक व्यवसाई विनोद गुप्ता के घर को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने लाखों रुपये नगदी, लाखों के जेवर और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि देर शाम विनोद गुप्ता की शादी की 25वीं सालगिरह थी। उसकी पार्टी अदिलाबाद स्थित एक मैरिज हॉल में थी, जिसमें पूरा परिवार घर पर ताला बंद करके गया था। घर को खाली पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पुलिस टीम लगी हुई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही हैए जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।