फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूल-कॉलेजों में गूंजे वाग्देवी की आराधना के मंत्र, पंडालों में जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वसंत पंचमी का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह बनाए गए पंडालों में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा और उल्लास से की गई।
विज्ञापन

कई शैक्षिक संस्थानों में भी वाग्देवी की आराधना की धूम रही। शाम को श्रद्धालुओं ने पंडालों में जाकर देवी मां का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान जयकारे गूंजते रहे।
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वसंत पंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।
पूजा कमेटियों की ओर से विभिन्न स्थानों पर पंडाल बनाए गए हैं। फूल मालाओं और बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाए गए पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है। सुबह विधिवत हवन-पूजन के बाद देवी मां के आंखों पर बंधी पट्टी को खोला गया। इसके बाद हवन-पूजन का कार्यक्रम शुरू किया गया, जो देर तक चलता रहा।
विज्ञापन

पूजा समितियों की ओर से पूरे दिन आराधना का क्रम चलता रहा। कई शैक्षिक संस्थानों में भी दर्शन-पूजन की धूम रही। शाम को पंडालों में मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
डीजे साउंड पर भक्ति के गीत बजते रहे। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार विभिन्न गांवोंं में पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर रामायण पाठ, कीर्तन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर, ताजपुर, लट्ठूडीह, बाराचवर, कामूपुर, असावर, उतरांव सहित अन्य स्थानों पर प्रतिमा रखी गई थी।
पूरे क्षेत्र में सरस्वती पूजा की धूम रही। देवकली संवाददाता के अनुसार देवकली ब्रहम स्थल परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। पूजन का कार्य आचार्य रामसुधार पांडेय ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र मौर्य, सचिन गुप्ता, आनंद मौर्य, विशाल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सर्वजीत गुप्ता, आशु गुप्ता, आकाश गुप्ता, विपिन यादव, श्याम वर्मा आदि मौजूद थे।
इसके अलावा भितरी, धुवार्जुन, मौधिया, देवचंदपुर, पहाड़पुर, मुस्लिमपुर, बासूचक, नसीरपुर, रामपुर मांझा, जेवल, बासूपुर, पियरी, तरांव, महमूदपुर आदि स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन किया गया। इसी तरह मुहम्मदाबाद, जमानिया, खानपुर, औड़िहार, भीमापार, सादात, मरदह, बहरियाबाद, नंदगंज, दुबिहा आदि क्षेत्रों में वसंत पंचमी का पर्व उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें