फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली निगम की मार्निंग रेड, 43 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की ओर से सोमवार को नगर समेत मुहम्मदाबाद एवं करीमुद्दीनपुर क्षेत्र में मार्निंग रेड की गई। इन क्षेत्रों से 43 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

बिजल निगम की मार्निंग रेड से नगर, मुहम्मदाबाद और करीमुद्दीनपुर में अवैध ढंग से बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। लोगों की नींद खुलने से पहले ही उनके दरवाजे पर बिजली निगम की टीम धमक पड़ी। विद्युत वितरण खंड नगर के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि नगर में नौ लोगों को अवैध ढंग से बिजली का उपभोग करते हुए पाया गया। मुहम्मदाबाद क्षेत्र में 20 व करीमुद्दीनपुर में 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ओटीएस का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत बकाये बिल के ब्याज पर 80 प्रतिशत तक छूट का लाभ दिया जा रहा है। 15 फरवरी तक योजना संचालित होगी। जनवरी में 30 हजार लोगों से कुल 11 करोड़ की वसूली की गई है। बीते वर्ष 2024 के दिसंबर लगभग 2000 उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए गए हैं। गलत बिल बनाने वाले आठ मीटर रीडरों को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें