करंडा। थाना क्षेत्र के चोचकपुर मौनी बाबा घाट के पास मंगलवार की दोपहर को गंगा में नहाते समय एक व्यक्ति की डूब गया। बुधवार को शव उतराया मिलने पर घटना की जानकारी परिजनों एवं ग्रामीणों की हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चाड़ीपुर गांव निवासी शोभित राय (58) महाशिवरात्रि पर्व पर गंगा में स्नान करने गए थे। चोचकपुर मौनी बाबा घाट पर वह गंगा में स्नान कर रहे थे कि मछुवारों द्वारा मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंस गए और उनकी डूूबकर मौत हो गई। इधर देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के दूसरे दिन घाट पर शव उतराया मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं परिवार के लोग रोते-बिलखते घाट पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।