कासिमाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के बंका खास गांव में बुधवार को एक मजूदर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बंका खास गांव निवासी जयहिंद राजभर (23) सुबह 9 बजे मजदूरी के कार्य के लिए रामगढ़ गांव गया था। दोपहर में गांव के मिडिल स्कूल के पास शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और रोने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई। मृतक पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर था। वह मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।