हादसे के बारे में जानकारी लेते गाजीपुर के डीएम और एसपी
- फोटो : अमर उजाला
यह देख आसपास गंगा स्नान कर रहे लोगों ने किसी तरह से प्रिया तिवारी को पानी से बाहर निकाला। उसे सीएचसी मुहम्मदाबाद पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस मल्लाहों की मदद से डूबे लोगों की तलाश में जुट गई। काफी प्रयास के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर अंकित तिवारी का शव बरामद हुआ। अभी तीन लोगों की तलाश जारी है।
इधर घटना स्थल पर पहुंचे डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ परिजनों से मिलकर उन्हें सात्वंना दी। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि सेमरा घाट पर नहाते समय एक परिवार के लोग डूब गए हैं। एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। तीन की तलाश जारी है। परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेने के साथ उन्हें सात्वंना दी गई। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है।