फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आत्मा का परमात्मा से मिलन का प्रतीक है महारास

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तहसील अंतर्गत बजरंगनगर हलीमाबाद में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मंगलवार को कथाव्यास पंडित राकेश पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत बाल लीलाओं का संक्षिप्त और मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल श्रद्धा और भावनाओं से सराबोर रहा।
विज्ञापन


कथाव्यास ने पूतना वध से कथा की शुरुआत करते हुए बताया कि किस प्रकार बालकृष्ण ने माया रूप में आई पूतना का उद्धार किया। इसके उपरांत उन्होंने तृणावर्त संकटासुर वध और मृदभक्षण प्रसंग का वर्णन किया, जिसमें यशोदा मैया द्वारा कृष्ण के मुख में ब्रह्मांड दर्शन का दिव्य दृश्य सभी को भावविभोर कर गया। अंत में कथाव्यास ने महारास की आध्यात्मिक महिमा बताई और कहा कि महारास आत्मा का परमात्मा से मिलन का प्रतीक है। कथा श्रवण के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें