फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फातिमा ज़हरा के शहादत को किया याद, पेश किया खिराज-ए-अकीदत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बड़ागांव शिया मुहल्ले में मंगलवार को यौम ए फातिमिया का आयोजन किया गया। इस मौके पर पैगंबर मोहम्मद साहब की पुत्री फातिमा ज़हरा के शहादत की याद में अक़ीदतमंदों ने खिराज-ए-अकीदत पेश किया। बड़ागांव स्थित मदरसा हुसैनिया से अलम का जुलूस निकला। जुलूस शेख जुम्मन, तारबाबू के दरवाजे, नीमतले मदरसा हुसैनिया तक गया। इस अवसर पर मौलाना नसीमुल हसन, मौलाना मेहदी हुसैनी, मौलाना सैय्यद अली फ़क़री, मौलाना मुजाहिर, मौलान सुज़ाअत अली ने कहाकि मुहम्मद साहब की मौत के तीन दिन बाद उनकी पुत्री के घर को आग लगा दी गई थी।उनके दामाद हजरत अली और उनकी बेटी को इस्लाम के विरोधियो ने चैन से रहने नहीं दिया। जलता दरवाज़ा फातिमा जहरा के ऊपर गिरा दिया गया, जिससे फातिमा जहरा की पसलियां टूट गई। हजरत अली के गले में रस्सी का फंदा लगाकर घसीटा गया। इस्लाम के लिए कुर्बान हो गए। जीवन पर्यंत इंसानियत के लिए काम किया। जनाबे फातिमा जहरा का पूरा जीवन परिवार के साथ लोगों की भलाई के लिए समर्पित था। इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि इनके आदर्शो को अपना कर होगी। इस अवसर पर अलमदार हुसैन, मजहर हुसैन, मौलाना मोजाहीर हुसैन, मौलाना कामिल, मेंहदी हुसैन, फैज़ शब्बर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें