फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: बसपा ने गाजीपुर से डॉ. उमेश सिंह पर लगाया दांव, BHU की छात्र राजनीति में रहे सक्रिय

Sun, 14 Apr 2024 02:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट से बसपा ने डॉ. उमेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। 
विज्ञापन
डॉ. उमेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा ने इस बार गाजीपुर लोकसभा सीट से डॉ. उमेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा लंका में आयोजित कार्यक्रम में की गई। वह मूलतः सैदपुर के मुड़ियार गांव के निवासी हैं। वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय से विज्ञान वर्ग से स्नातक कर एलएलबी और एलएलएम करते हुए छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। 1991-92 में वह बीएचयू के छात्र संघ महामंत्री चुने गए। 

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि विषय में नेट की परीक्षा पास कर पीएचडी की। इस दौरान वह उत्तर भारत में पटना से लेकर दिल्ली तक विद्यार्थियों के मुद्दों पर छात्र युवा संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन किया। छात्र जीवन के बाद वह उच्चतम न्यायालय, दिल्ली में अधिवक्ता की भूमिका में कुछ समय बिताया फिर, उसके बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के साथ जनमोर्चा में भी लगे रहे। 

जब देश में अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आगाज हुआ तो अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, वीके सिंह, आनंद कुमार, योगेंद्र यादव, किरण बेदी के साथ इस आंदोलन की कोर टीम में शामिल रहे। 
विज्ञापन


2014 में जब नरेंद्र मोदी वाराणसी में लोकसभा चुनाव लड़ने आए तो बनारस में छात्रनेताओं को लेकर अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने बिहार प्रांत का चुनाव प्रभारी बनाया, लेकिन उन्होंने जल्द ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें