फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस: पुलिस के जवानों ने शहीदों को किया नमन, हरी झंडी दिखाकर रवाना किए अग्निशमन वाहन

Sun, 14 Apr 2024 11:31 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल समेत सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को आग व उससे होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय के बारे में जागरूक करेंगे। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर पुलिस लाइन में रविवार को राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। सेवा के दौरान अग्निशमन कर्मियों और पुलिस के जवानों की उपस्थिति में शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल, पेट्रोल पंप तथा सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को आग व उससे होने वाले नुकसान से बचाव के उपाय के बारे में जागरूक करेंगे। 

एसपी ने बताया कि आज के ही दिन 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर माल वाहक जहाज फोर्ट स्टीकेन में लगी आग पर साहस व पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए काबू पाने के क्रम में आग बुझाने वाले दमकल के 66 अग्निशमन कर्मी आग की लपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस और 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन दल द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें