फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कई परिषदीय विद्यालयों पर ताला लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्वच्छता अभियान में सार्वजनिक सहभागिता के लिए प्रदेश के सभी विद्यालयों में एक अक्तूबर की सुबह 10 बजे से स्वच्छता के लिए श्रमदान करने का शासन की ओर से निर्देश दिया गया था। इस फरमान के बाद भी स्थानीय शिक्षा क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों पर ताला लटकता मिला।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय हमीदपुर काली मंदिर पर 10:27 बजे, प्राथमिक विद्यालय हमीदपुर शिव मंदिर पर 10:58, प्राथमिक विद्यालय शाहपुर लठिया आदि विद्यालय पर ताला लटका मिला। वहीं प्राथमिक विद्यालय बघरी, प्राथमिक विद्यालय हरबल्लमपुर पर शिक्षक एवं शिक्षार्थी साफ-सफाई करते हुए नजर आए। जूनियर विद्यालय दरौली पर बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरुक किया। रसोइयों ने मध्याह्न भोजन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें