दिलदारनगर पंचायत भवन के पास निर्मित शौचालय बनने के बाद से ही बंद पड़ा है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों का इसका लाभ नहीं मिल रहा है। शौचालय बंद होने से देखरेख के अभाव में प्लास्टर और टाइल्स उखड़ रहे हैं।
वार्ड नंबर सात के नीरज गुप्ता, वार्ड नंबर दो के सत्येंद्र उपाध्याय और आलोक गुप्ता ने बताया कि शौचालय बनने के बाद से ही बंद है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आस-पास शौचालय नहीं होने से लोगों को खेतों में या सड़क किनारे शौच के लिए जाना पड़ता है।
वहीं नगर पंचायत दिलदारनगर की स्थिति यह है कि यहां चार सामुदायिक शौचालय निर्मित है। जिसमें से दो सामुदायिक शौचालय में हमेशा ताला लटका रहता है। बाकी दो सामुदायिक शौचालयों का संचालन होता है। माई जी कुटिया के पीछे बने आठ सीट के सामुदायिक शौचालय में तीन सीट ही चालू है बाकी खराब है। इसमें लगे टाईल्स भी टूट गए हैं। ऐसे ही रामलीला मैदान के पीछे बने सामुदायिक शौचालय में ताला बंद है। इसका ताला कब खुलेगा। किसी को कोई जानकारी नहीं है।
00
रामलीला मैदान के पीछे वाले सामुदायिक शौचालय की टंकी में खराबी होने के कारण उसको बंद रखा गया है। जल्द ही टंकी की मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाएगा।-मनोज पांडेय, ईओ नगर पंचायत दिलदारनगर।