फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखर रहे परिवारों को मिला रहा परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार परामर्श केंद्र की ओर से पति-पत्नी के बीच विवाद के मामलों में सुलह समझौते के आधार पर समाधान कराया जा रहा है। ऐसे मामलों की प्रत्येक रविवार को पुलिस लाइन में सुनवाई होती है। परामर्श केंद्र की गठित कमेटी के सदस्य दोनों पक्षों से बातचीत और सुलह समझौते के आधार पर विवाद दूर कराते हैं। तीन माह में पचास परिवारों का विवाद सुलझाया जा सका है।
विज्ञापन

बदलते परिवेश के साथ ही पारिवारिक और सामाजिक ढांचों में भी बदलाव आया है। खासकर पति - पत्नी के बीच मनमुटाव के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में स्थिति यह हो जाती है कि छोटी-छोटी बात को लेकर मनमुटाव के चलते स्थितियां इतनी खराब हो जाती हैं कि मामला घर से थाने तक पहुंच जाता है। इसके बाद तलाक तक मामला पहुंचते ही पूरा परिवार बिखर जाता है। इन परिवारों को बिखरने से बचाने की दिशा में परिवार परामर्श केंद्र अहम भूमिका निभा रहा है। पति पत्नी के बीच विवाद को सुलझाकर दंपती को नया जीवन शुरू कराता है। कमेटी के सदस्य सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि तीन माह में 50 परिवारों के विवाद सुलझाए जा सके हैं।
बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत थी कि पति हमेशा दूरी बनाए रखते हैं। वे परिवार को कुछ नहीं समझते हैं। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने पति- पत्नी की बातें सुनीं और पति को समझा-बुझाकर विवाहिता की विदाई कराई।
विज्ञापन

जमानिया क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। यह मामला जब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो पति-पत्नी को समझाया-बुझाया गया। पति को समझाकर विदाई कराई गई। पति-पत्नी के टूट रहे रिश्ते को केंद्र के सदस्यों ने अपने सूझबूझ से बचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें