फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ धरने पर बैठा लाइनमैन, सुरक्षा गार्ड पर बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के एक लाइनमैन ने सुरक्षा गार्ड पर बेटे के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगाते हुए पूरे परिवार के साथ सोमवार को स्विच यार्ड के बरामदे में धरने पर बैठ गया। उसने सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

132 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम वाराणसी की ओर से सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसके लिए तीन सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। उप केंद्र के लाइनमैन शिवकुमार राम का आरोप है कि 5 अगस्त की रात्रि 9 बजे उनके बेटे संदीप कुमार की तबीयत खराब हो गई थी। दवा लेने के लिए संदीप कुमार अपने भाई प्रशांत कुमार के साथ बाजार जाते समय सुरक्षा गार्ड से प्रशांत ने गेट खोलने को कहा।
सुरक्षाकर्मी योगेंद्र यादव ने गेट की चाबी प्रशांत को देते हुए कहा कि जाओ गेट खोलकर चले जाना फिर आना तो गेट को बंद कर चाभी वापस कर देना। इधर, दवा लेने में कुछ देर हो गई। लाइनमैन शिवकुमार राम का आरोप है कि दोनों बच्चे जैसे दवा लेकर लौटे हैं सुरक्षाकर्मी योगेंद्र यादव ने बच्चों के साथ अभद्रता की। बीच-बचाव करते समय पत्नी के साथ भी सुरक्षाकर्मी ने अभद्रता की। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि मैं पूरे परिवार के साथ सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठा हूं। इस संबंध में सुरक्षाकर्मी योगेंद्र यादव ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद है। शिवकुमार राम पहले से ही विवादित व्यक्ति है। वे यहां लंबे समय से हैं। किसी न किसी व्यक्ति से हमेशा विवाद करते ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विकास शर्मा ने लाइनमैन की ओर से परिवार के साथ धरना देने को अनुचित बताया। कहा कि एक्सईएन के माध्यम से समस्या का समाधान करा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें