फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलदारनगर नगर पंचायत की 12 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगर पंचायत में व्याप्त समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दिलदारनगर शाखा के पदाधिकारियों ने सोमवार को 12 सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय को सौंपा। जिसमें चेताया गया कि मांगें पूरी नहीं होने पर जिलाधिकारी समेत शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने अधिशासी अधिकारी को दिए गए पत्रक के माध्यम से मांग किया की नगर में शुद्ध एवं शीतल जल के लिए लगाए गए आरो मशीन को शुरू करें। साथ ही पूरे नगर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। नगर पंचायत की ओर से नहर में गिराए जा रहे गंदे पानी को गिरने से रोक कर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था तथा नगर के जर्जर सड़कों को गड्ढा मुक्त व नगर के 11 वार्डो में प्रतिदिन नाला एवं नालियों की सफाई एवं टूटे ढक्कन को बदला जाय ताकि बरसात के दिन में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो सके। नगर में अतिक्रमण को हटाने में कोई भेदभाव न किया जाए।
वहीं, शुक्रवार को नाली पर अतिक्रमण हटाने के दौरान टूटे नाली को दुरुस्त करने की मांग भी उठाया गया। नगर पंचायत के नक्शा के हिसाब से एल आकर नाली का निर्माण की व्यवस्था की जाए। पत्रक सौंपने वालों में अध्यक्ष गोपाल वर्मा, पूर्व चेयरमैन दिनेश प्रधान, श्रवण गुप्ता, दिनेश अकेला, अरविंद जायसवाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें