फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Sat, 26 Jun 2021 03:03 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

जखनियां तहसील के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सूरज यादव ने शनिवार को बताया कि ओड़रायी गांव में तैनात लेखपाल जितेंद्रनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जो सरकारी सेवा नियमावली के विरुद्ध है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में लेखपाल जितेंद्रनाथ सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जखनियां तहसील के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सूरज यादव ने शनिवार को बताया कि ओड़रायी गांव में तैनात लेखपाल जितेंद्रनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जो सरकारी सेवा नियमावली के विरुद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई और जांच में आरोप सही पाए गए व लेखपाल को सरकारी सेवा नियमावली का पालन न करने का दोषी पाया गया, इसलिए शुक्रवार देर शाम उसे निलंबित कर दिया गया। निलंबित लेखपाल मऊ जिले के सरसेना गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें