फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुरक्षा के बीच होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के आसपास चाक-चौबंद व्यवस्था की है। शनिवार को प्रत्याशी नामांकन करेंगे। समर्थकों की भीड़ को परिसर से बाहर रखने के लिए शहर की तीन सड़कों पर छह स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है जबकि हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस बल की व्यापक तैनाती रहेगी। जहां नामांकन कक्ष में शस्त्र नहीं ले जाया जा सकेगा तो वही प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक और अनुमोदक ही प्रवेश कर सकेंगे। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नामांकन से लेकर मतगणना तक की समस्त प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में होगी। वहीं, नामंकन-पत्र की बिक्री शुक्रवार से शुरू है जो शनिवार को दोपहर एक बजे तक चलेगी। नामांकन को देखते हुए शास्त्री नगर, सिंचाई विभाग और अफीम फैक्ट्री पर बैरिकेडिंग की गई है। जहां से प्रत्याशियों की सिर्फ एक गाड़ी ही डीएम कार्यालय तक जाएगी। डीएम ने बताया कि अध्यक्ष पद के निर्वाचन में उम्मीदवारों के लिए चार लाख रुपये अधिकतम व्यय सीमा निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होगा। प्रत्याशी द्वारा नामांकन फार्म के साथ उम्मीदवार, प्रस्तावक व अनुमोदक का स्वयं प्रमाणित फोटो समेत हस्ताक्षर या अंगूठा का निशान अनिवार्य है। जमानत की निर्धारित धनराशि नगद जमा करने की रसीद या राजकीय कोषागार या भारती यस्टेट बैंक में जमा करने का चालान रसीद प्रमाण स्वरूप प्रत्याशी को नामांकन फार्म के साथ संलग्न करना होगा। साथ ही उम्मीदवार की ओर से उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत अधिनियग-1961 के अधीन निर्धारित प्रारूप-1 में घोषणा पत्र भी नामांकन फार्म के साथ जमा करना होगा। मतगणना तीन जुलाई को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, अब तक कुल 13 नामंकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। इसमें भाजपा उम्मीदवार सपना सिंह ने चार, सपा उम्मीदवार कुसुम लता ने तीन, भाजपा की बंदना यादव ने तीन, रेखा ने एक और रंजना यादव ने एक नामंकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें