फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार

विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली में एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार लेखपाल। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
वाराणसी से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सात सदस्यीय टीम ने खेत की पैमाइश रिपोर्ट देने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को सैदपुर कोतवाली के औड़िहार बाजार से शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता की तहरीर पर लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी लेखपाल का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी शिकायतकर्ता मूलचंद यादव ने कुछ दिन पूर्व वाराणसी के भ्रष्टाचार निवारण संगठन को पत्र लिखकर शिकायत की कि गौरी गांव के लेखपाल प्रमोद कुमार खेत की पैमाइश रिपोर्ट के नाम पर पांच हजार रुपये मांग रहे हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे लेखपाल पैसे लेने के लिए औड़िहार बाजार पहुंचा। जहां शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे रुपये लेखपाल दे दिए। इसी दौरान वाराणसी से भ्रष्टाचार निवारण संगठन की सात सदस्यीय टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद कोतवाली ले आए। इधर शिकायतकर्ता की ओर से लेखपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी लेखपाल का चालान कर दिया। एंटी करप्शन टीम प्रभारी संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारक टीम ने विधिक कार्रवाई करने के बाद लेखपाल को हिरासत में दिया है। जिसे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें