फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: योगाभ्यास कर सीखे स्वस्थ रहने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों और बच्चों की ओर से एक सप्ताह का योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसे 15 से 21 जून तक सभी ब्लाकों में आयोजित करने के लिए बीएसए हेमंत राव ने निर्देश जारी किया है। इसकी तैयारी के क्रम में शुक्रवार को पूर्वाभ्यास के तौर पर सभी ब्लाकों और नगर क्षेत्र में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षित योग शिक्षकों ने बच्चों एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात और सैदपुर ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर द्वितीय पर योगाभ्यास के कार्यक्रम हुए। प्रशिक्षकों ने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति, भस्त्रिका आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके अलावा ताड़ासन, धनुरासन, भुजंगासन एवं वज्रासन का अभ्यास पूर्ण कराया गया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात पर आयोजित कार्यक्रम में बीईओ सीताराम यादव, प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह यादव, शिक्षक लालबिहारी कनौजिया, संतोष यादव, निसार अहमद, शीतला प्रसाद यादव, यास्मीन, प्रतिभा पांडेय, मधुलिका चौहान, सविता, गिरीशचंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें