गाजीपुर के कासिमाबाद में उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर के अंदर खुलवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने धरना के चौथे दिन बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर हवन किया। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के विद्युत कनेक्शन कटवाने से अधिवक्ता काफी उत्तेजित थे। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर आरोप लगाया कि उप निबंधक कार्यालय खुलवाने का प्रयास न कर अधिवक्ताओं के विद्युत कनेक्शन कटवाकर इस आंदोलन में घी डालने का काम किया है।
इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि उप निबंधक कार्यालय तहसील परिसर में जब तक नहीं खुलता है यह धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। तहसीलदार द्वारा तहसील परिसर में स्थित अधिवक्ताओं के कक्ष एवं टिन शेड में लगे पंखे और बत्तियों का कनेक्शन बिजली विभाग द्वारा कटवा देने से अधिवक्ताओं में रोष है।