फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मतदान केंद्रों पर लालटेन की रोशनी में हुआ मतदान

Thu, 29 Oct 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में गुरुवार को मुहम्मदाबाद विकास खंड के 254 मतदान केन्द्रों पर नोकझोंक, झड़प और छिटपुट मारपीट की घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह छह बजे
विज्ञापन


से बारिश शुरू होने के कारण मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से 9 बजे के बीच मतदान की रफ्तार धीमी रही। आसमान में बदली के चलते मतदान केंद्रों के अंदर अंधेरा छाया था जिससे चलते कई केंद्रों पर प्रकाश के लिए लालटेन, पेट्रोमैक्स

और इमरजेंसी लाइट का सहारा लेना पड़ा। खराब मौसम के चलते अंधेरा छाए रहने के कारण सुबह मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग मतदाताओं को चुनाव चिह्न पहचानने में काफी दिक्कतें हुईं। सलेमपुर, मलकिपुरा, गौसपुर, हरिहरपुर आदि
विज्ञापन


केंद्रों पर बारिश के बाद भी मतदाता सुबह से ही वोट देने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। महिलाओं के उत्साह में भी कमी नहीं दिखाई दी। कई महिलाएं छाता लगाकर बारिश में ही मतदान करने पहुंचीं। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश

होती रही। बारिश थमते ही मतदाताओं की कतार लग जा रही थी। दिन में एक बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद शुरू हुई तेज बारिश के चलते कुछ देर के लिए मतदान की गति धीमी हुई। इसके बाद लोग मतदान समाप्ति से पहले तक वोट देने के लिए पहुंचे रहे।

फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा, मारपीट
सलेमपुर प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर दिन में 3 बजे फर्जी मतदान की शिकायत पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। इससे चलते करीब 15 मिनट तक मतदान बंद रहा। पुलिस फोर्स एवं महिला पुलिस के आने के बाद फिर

मतदान शुरू हुआ। इसी तरह जियनदासपुर मतदान केंद्र पर कब्जे की अफवाह पर पुलिस हलकान रही। तमलपुरा में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय एवं कोतवाल दिलीप सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे। उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा, क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय पूरे दिन बूथे पर चक्रमण करते रहे।

अंतिम चरण में गुरुवार को हुए मतदान के बाद मुहम्मदाबाद विकास खंड के चार जिला पंचायत सदस्य एवं 110 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 683 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गए। मतदान के बाद प्रत्याशी अपनी-अपनी

जीत का दावा करते दिखाई दिए। पहली नवंबर को इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में मतगणना होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आरओ बीके सिंह ने बताया कि परिणाम की घोषणा के बाद प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र

दिया जाएगा। मतगणना की तैयारियां कर ली गई हैं। इस केंद्र पर मुहम्मदाबाद के चार जिला पंचायत सदस्य पद के अलावा चार आंशिक वार्डों एवं 110 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गणना की जाएगी। मुहम्मदाबाद में एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्वाचन निर्विरोध हो चुका है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें