फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शिवमय हुई लहुरीकाशी, देर रात तक हजारों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को लहुरीकाशी पूरी तरह से शिवमय हो गई। हर ओर त्रिपुंड लगाए नजर आ रहे थे। इनमें कोई पूजन करने जा रहा था तो कोई देवाधिदेव के दर्शन कर वापस लौट रहा था। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। सुबह से पूजा-पाठ का जो सिलसिला शुरु हुआ, वह रात तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्रधारी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों के हर-हर महादेव एवं बोल बम का जयघोष किए जाने से आसपास का माहौल शिवमय बना रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


सूर्योदय होते ही शिव भक्तों के मंदिरों पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। सुबह आठ बजे तक शिवालयोंं में श्रद्ध्रालुओं की अधिक भीड़ एकत्र हो गई थी। शहर के मिश्रबाजार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर, ददरीघाट, रायगंज स्थित अमरनाथ, चीतनाथ, नवाबगंज के साथ ही अन्य स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मत्था टेका। सबसे ज्यादा भीड़ पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पर रही। महाहर धाम पर भोर से ही शिव भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। आठ बजते-बजते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया था। जलाभिषेक के लिए काफी लंबी कतार लगी थी। मंदिर के द्वार पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों को एक के बाद एक जलाभिषेक कराया जा रहा था। देर शाम तक लगभग 50 हजार से ऊपर तक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। इस मौके पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एसडीएम आशुतोष कुमार, तहसीलदार जया सिंह, सीओ चोब सिंह आदि मौजूद थे। मुहम्मदाबाद: बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव के मंदिर पर सुबह दो बजे से ही जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। दुर्व्यवस्था के चलते लोगों को दर्शन-पूजन में काफी दिक्कतें आई। अधिक संख्या में महिलाओं ने मंदिर परिसर में अखंड दीप जलाकर पूरी रात मंदिर में भजन-कीर्तन कर जागरण किया। करीमुद्दीनपुर-दुबिहा: नागेश्वर महादेव मंदिर, ऊंचाडीह, बुढ़वा महादेव, झारखंडे महादेव तथा लखेश्वरडीह और कामेश्वर नाथ धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। औड़िहार गंगा घाट स्थित स्वयंभू बाबा विशेश्वर नाथ महादेव का दूल्हे के रूप में भव्य श्रृंगार किया गया। रात्रि जागरण, भक्ति गीत तथा भजन-कीर्तन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। जमानिया : महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वर नाथ के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। नंदगंज : प्राचीन ईशानेश्वर महादेव मंदिर बरहपुर पर रात में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। देवकली : गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गहमर : अति प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। पुजारी उपेंद्र पांडेय ने बताया कि सुबह 4:30 बजे से श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचने लगे थे। इसके अलावा कासिमाबाद, भांवरकोल, बिरनो, जंगीपुर, खानपुर, दुल्लहपुर, करंडा, दिलदारनगर आदि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में देवाधिदेव के पूजन-अर्चन की धूम रही।
मंदिर जाने वाले मार्गों पर रही चहल-पहल

गाजीपुर। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को अवकाश होने के कारण बाजार में चहल-पहल कुछ कम रही। वहीं मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर भक्तों की काफी चहल-पहल बनी रही। मरदह के महाहर धाम और शहर के बूढ़ा महादेव मंदिर पर तड़के से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन


0000

इनसेट

मेले में उमड़ी भीड़

गाजीपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर और मरदह स्थित महाहर धाम में हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया गया था। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने मेले में विभिन्न सामानों की खरीदारी की।
स्नान के लिए घाटों पर रही भीड़

गाजीपुर। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। अधिकांश भक्त पहले गंगा घाटों पर पहुंचे। शहर के ददरीघाट, कलेक्टरघाट सहित अन्य घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी। औड़िहार : आदित्य बिड़ला घाट पर हजारों भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई।
0000

इनसेट

शिवमय रहा शहर

गाजीपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर प्राय: शिवालयों पर भक्तों की चहल-पहल बनी रही। इस मौके पर पूजा कमेटियों की तरफ से देवाधिदेव का भव्य श्रृंगार कराने के साथ ही मंदिरों को फूल-माला और बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजवाया गया था। सभी शिवालयों पर भक्ति गीत बजाए जा रहे थे।

भीड़ का दुकानदारों ने उठाया लाभ

मरदह। मंदिर परिसर के आसपास मेले जैसी स्थित रही। बड़ी संख्या में चाय-नाश्ते, खिलौने, गुब्बारे सहित अन्य सामानों की दुकानों लगी थी। दर्शन-पूजन के बाद भक्तों ने चाय-पकौड़ी का आनंद लेने के साथ ही पूजा सामग्री की दुकानों से शिव के तस्वीर वाले लाकेट, अंगूठी सहित भगवान शिव से संबंधित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें