फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
फोटो-02-मजदूर श्याम सुंदर की मौत के बाद बिलखते परिजन-स्रोत-पाठक
विज्ञापन
खानपुर। खेत से धान का बोझ लेने निकले मजदूर श्याम सुंदर (30) की सिधौना रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मजदूर के पिता बिकानू राम ने बताया कि बेटा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार को वह गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुआ था। शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे धान का बोझ लेने के लिए खेत की ओर निकला था। इसी दौरान सिधौना रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आ गया।
श्याम सुंदर की शादी करीब नौ वर्ष पहले पुष्पा देवी से हुई थी। उसके पांच वर्षीय बेटी परी और तीन वर्षीय बेटा आर्यन हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते बेटे की मौत से पिता बिकानू राम और मां सुनीता बदहवास हैं। पत्नी पुष्पा देवी, दादी तिलसरा और दोनों बच्चे शोकाकुल हैं। सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें