खानपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में रविवार की रात घर लौटते समय रास्ते में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड से मौत होने आशंका जताई है।
फरिदहां गांव निवासी करिया वनवासी (50) किसी काम से कहीं गए थे। वह अपना काम खत्म करके देर शाम घर लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों खोजबीन शुरू कर दी। तलाश करते समय कुछ लोगों की नजर बाजार स्थित फरिदहां रेलवे क्रासिंग के पास मजदूर औंधे मुंह गिरे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को स्थानीय अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।