फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 86 मतों से विजयी होकर कोटेदार बनी कुसुम

विज्ञापन
गोदसईया गांव में कोटे की दुकान के चयन पर विक्ट्री का ​निशान बनाकर खुशी जाहिर करतीं कुसुम देवी व - फोटो : जिला चिकित्सालय में डीडीआरसी के सामने प्याऊ का उद्घाटन करती डीएम।
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जखनिया विकासखंड के गोदसईया गांव में लंबे समय से लंबित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के चयन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कंपोजिट विद्यालय परिसर में आयोजित खुली बैठक में दो महिला प्रत्याशियों के बीच मतदान कराया गया, जिसमें कुसुम देवी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शांति गौतम को 86 मतों से पराजित कर दिया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन




गौरतलब है कि गांव में कोटे के चयन को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद और इंतजार की स्थिति बनी हुई थी। शासन की मंशा के अनुरूप पहले स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कोटा आवंटन का प्रयास किया गया, लेकिन पात्र समूह नहीं मिलने पर खुली बैठक के जरिए चयन प्रक्रिया कराई गई।



उपजिलाधिकारी अतुल कुमार के निर्देश पर चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। विद्यालय परिसर को त्रिकोणीय सुरक्षा घेरे में रखा गया था।
विज्ञापन




सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय परिसर में जुटने लगी थी। मुख्य दावेदार कुसुम देवी पत्नी यशवंत राम और शांति गौतम पत्नी मोहन राम के समर्थन में ग्रामीणों ने आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र दिखाकर मतदान किया।



प्रशासनिक निगरानी में हुई मतगणना में कुसुम देवी को 376 मत प्राप्त हुए, जबकि शांति गौतम को 290 मत मिले। इस तरह कुसुम देवी ने 86 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं गांव में देर शाम तक जीत की चर्चा होती रही।लीफ आर्ट एवं थ्रेड पेंटिंग के साथ छात्राएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें