लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली आला गांव के पास वाराणसी-छपरा रेलखंड के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करवाकर मृतका के परिजनों के घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी, जिसके बाद गांव के ही रामरतन चौधरी ने मृतका की पहचान बलिया जनपद के चितबड़ागांव थानाक्षेत्र के कारों गांव निवासी संतोषी देवी (40) के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जाानकारी दी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।