फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम की लड़ाई सत्ता में हिस्सेदारी जगाने की थी : नन्हकू

विज्ञापन
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी की ओर से समता भवन कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठ
विज्ञापन
गाजीपुर। मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी की ओर से समता भवन कार्यालय पर शुक्रवार को विचार गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव ने कहा कि आज हम सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि एक युग-चेतना को नमन कर रहे हैं जिसने किसी सिंहासन की नहीं, समानता की क्रांति की कामना की थी।
विज्ञापन

उनकी लड़ाई सत्ता पाने की नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी जगाने की थी। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और वंचितों को यह विश्वास दिया कि वह सिर्फ मतदाता नहीं, निर्णायक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने कहा था हम राजनीतिक सत्ता इसलिए चाहते हैं ताकि सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था बदल सके। उनकी विरासत किसी पार्टी की नहीं, एक आंदोलन की धड़कन है।
हर वह हाथ, जो अब मुट्ठी बनकर उठता है वह कांशीराम की स्मृति में उठता है। गोष्ठी में सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, असलम हुसैन, मुन्नीलाल राजभर, राधेश्याम यादव, सदानंद यादव, सुभाष यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां एवं संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें