करीमुद्दीनपुर। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के प्रयासों से करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गाड़ी संख्या 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बलिया कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव को करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर स्वीकृति दे दी है।
ठहराव की मंजूरी मिलने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है। कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव की सूचना मिलते ही विजय शंकर तिवारी, कृष्णानंद राय, डॉ. दिनेश चंद्र राय, विनोद राय गुड्डू, प्रवीण कुमार राय, श्याम राज तिवारी आदि क्षेत्रवासियों ने रेल मंत्री और सांसद के प्रति आभार जताया। वहीं, स्टेशन मास्टर अनिल कुमार राय ने बताया कि इसं संबंध में जानकारी मिली है, लेकिन अभी पत्र नहीं आया है। संवाद